पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक ही गलती दोहराना भारी पड़ गया है। बीसीसीआई ने उन पर 36 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना लगातार दो मैचों में आईपीएल आचार संहिता के तहत स्लो ओवर रेट उल्लंघन के कारण लगा है।
पंजाब ने सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में की है। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद टीम ने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर शिकस्त दी। लेकिन, इन दोनों ही मैचों में धीमी ओवर गति के कारण कप्तान पर बीसीसीआई ने कार्रवाई की है।
पहले मैच में अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वहीं, दूसरे मैच में दोबारा वही गलती दोहराने पर उन पर 24 लाख रुपये का फाइन ठोका गया है। इस तरह दो मैचों में ही उन्हें 36 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है।
सिर्फ कप्तान ही नहीं, दूसरे मैच के बाद पूरी टीम भी जुर्माने की जद में आ गई है। नियमों के मुताबिक, दूसरी बार स्लो ओवर रेट का उल्लंघन होने पर प्लेइंग इलेवन के सभी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाता है। ऐसे में प्लेयर ऑफ द मैच प्रियांस आर्या समेत अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) फाइन लगाया गया है।
























