देवघर | श्रावणी मेले के पावन अवसर पर आज तीसरे सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 4:06 बजे जैसे ही मंदिर का पट खोला गया, पहले जलार्पण के साथ कांवरियों की लंबी कतारें हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठीं।

कुमैठा से बाबा मंदिर तक की पूरी रूटलाइन श्रद्धालुओं की भीड़ और शिवभक्ति की लहर से सराबोर है। लाखों की संख्या में कांवरिया, कतारबद्ध होकर बोल बम का नारा लगाते हुए बाबा के दर्शन के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।

आस्था और प्रशासन की समन्वय

श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जलार्पण व्यवस्था, लाइन प्रबंधन, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं साफ-सफाई को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, NCC, और स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर व्यवस्था को नियंत्रित कर रही हैं।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

  • मंदिर परिसर और रूटलाइन में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
  • CCTV निगरानी और ड्रोन से भीड़ पर नजर
  • मेडिकल कैम्प, रिलीफ सेंटर और जल छावनी की स्थापना

श्रद्धालुओं की श्रद्धा अडिग

दूर-दराज़ से आए कांवरियों ने कहा कि श्रावण मास में बाबा का जलाभिषेक करना उनका वर्षों पुराना संकल्प था। कंधे पर गंगाजल और दिल में आस्था लिए हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन को आतुर हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here