मनोरंजन: टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘द 50’ को आखिरकार इसका वीनर मिल गया है। 22 मार्च को हुए ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही, उन्होंने 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी जीती। इस शो की खास बात यह रही कि शिव ठाकरे के साथ उनके एक फैन को भी 50 लाख रुपये की रकम दी गई, जिसे शिव अपने फैन के साथ शेयर की।
यह शो फरवरी में शुरू हुआ था और अपने टास्क व कंटेस्टेंट्स के बीच हुई कंट्रोवर्सी के चलते लगातार चर्चा में बना रहा। ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 फाइनलिस्ट में रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ, फैजल शेख, काका और शिव ठाकरे शामिल थे।
फिनाले में कई टास्क हुए। सबसे पहले रजत दलाल बाहर हुए, जिसके बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया। आखिरकार शिव ठाकरे ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। शिव की जीत पर सोशल मीडिया पर फैंस और कई टीवी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने उनकी जीत पर सवाल भी उठाए हैं।
दरअसल, फिनाले से पहले प्रिंस ने अपना ‘टिकट टू फिनाले’ शिव ठाकरे को दे दिया था, जिस वजह से कुछ लोगों ने इसे अनफेयर बताते हुए जीत को फिक्स्ड तक कह दिया।
































