रांची लोकसभा सीट के लिए आज संजय सेठ का नामांकन, मोराबादी में जनसभा में उमड़ी भीड़

0
256

आज रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ नॉमिनेशन कर रहें है। उनके नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हो रहे है।

नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान् में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें भाजपा ने दावा किया है कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे है। इस जनसभा की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के कई सांसद, विधायक एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे। रांची लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी (ST), रांची, हटिया और कांके (SC) आते हैं। रांची लोकसभा सीट पर 21.88 लाख वोटर हैं, जो अपने सांसद का चुनाव करते हैं।
इनमें 11.08 लाख पुरुष और 10.80 लाख महिला मतदाता हैं. रांची लोकसभा सीट पर 69 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं, जिन्होंने मतदान के लिए अपना नाम पंजीकृत करवाया है। मोराबादी में NDA की साझा पार्टी अजसु ने भी अपना बल दिखाया और हज़ारों की तादात में आजसू नेता जीतेन्द्र सिंह की अगुवाई में कार्यकर्त्ता शामिल हुए। वहीं बीजेपी नेता रमेश सिंह ने बुलडोजर से कार्यकर्ताओं के ऊपर फूल बरसाया और उनका स्वागत किया।

आपको बता दें की रांची लोकसभा सीट के लिए छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी उस दिन गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीट पर भी मतदान होंगे। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here