गो-तस्करों से पीड़ित कुणाल केशरी से संजय सेठ ने किया मुलाकात

0
138

रांची: पिठौरिया निवासी श्री कुणाल केसरी पर तीन दिन पूर्व गो-तस्करों ने मॉब लिंचिंग की कोशिश की थी। इस घटना में कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे और वर्तमान में उनका उपचार रांची स्थित राज अस्पताल में चल रहा है।

आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कुणाल केसरी का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से उनके उपचार की विस्तृत जानकारी ली।

सांसद संजय सेठ ने मौके से ही अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ अविलंब कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here