फिल्म: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। यह फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है।
दरअसल, फिल्म से जुड़े एक अहम एक्टर प्रशांत तमांग के अचानक निधन ने मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 45 वर्षीय प्रशांत तमांग, जो इंडियन आइडल 2 के विजेता रह चुके हैं। इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आने वाले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन शूट कर लिए थे, जबकि कुछ अहम सीन अभी बाकी थे।
मेकर्स ने उनके साथ दो बड़े शूट शेड्यूल प्लान किए थे, जिनमें कई एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाने थे। लेकिन उनके अचानक निधन के बाद अब फिल्म की शूटिंग और प्लानिंग पर असर पड़ा हैखबरों के अनुसार, मेकर्स ने पहले किसी दूसरे एक्टर को लेने पर विचार किया था। लेकिन, पहले से शूट हुए सीन की वजह से यह आसान नहीं है।
ऐसे में अब फिल्म को पूरा करने के लिए एआई और वीएफएक्स की मदद लेने पर विचार किया जा रहा है। ताकि, बाकी सीन पूरे किए जा सकें। हालांकि, इसके लिए प्रशांत तमांग के परिवार की अनुमति लेना जरूरी होगा।
बता दें कि, इस फिल्म का पहले नाम बैटल ऑफ गलवान था, जिसके बाद में बदलकर मातृभूमि कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया कर रहे हैं। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिलहाल, 11 जनवरी 2026 की तय रिलीज डेट पर फिल्म का आना मुश्किल माना जा रहा है।




























