IPL 2026 में RCB बनी टेबल टॉपर, RR को पछाड़ा

0
12

खेल: IPL 2026 के 19वें सीजन में एक बार फिर RCB ने बादशाहत बना ली है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स भी अपना फॉर्म दिखा रही है। लेकिन, दमदार शुरुआत की बात की जाए, तो RCB और RR ने पहले मैच से जलवा दिखाना शुरू कर दिया है इसलिए दोनों में शीर्ष पर बने रहने की होड़ लगी है।

प्वाइंटस टेबल में टॉप पर बने रहने की बात की जाए, तो दोनों में जंग चल रही है। सीजन के 9वें मुकाबले में मैच जीत कर राजस्थान रॉयल्स टॉप पर पहुंची। लेकिन, उसका शीर्ष स्थान 24 घंटे ही टिक सका और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिर नंबर-1 पर काबिज हो गई।

बीते दिन, 5 अप्रैल को खेले IPL के 19वें सीजन में दो मुकाबले हुए। जिसमें पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुआ। इस मैच में जीत को सुखाड़ को खत्म करते हुए लखनऊ ने मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। टीम पहली जीत दर्ज करते हुए 2 अंक हासिल की।

इस तरह प्वाइंटस टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स के प्वाइंटस हो गए। वहीं, हैदराबाद की 3 मैच खेलकर अभी तक एक जीत दर्ज कर पाई है। इस तरह हैदराबाद के भी 2 ही प्वाइंटस है, नेट रन रेट के आधार पर हार के बावजूद SRH (0.275) 5वें स्थान पर है, जबकि लखनऊ (-0.42) 8वें से उठकर 7वें पर पहुंच गई।

रविवार, 5 अप्रैल को ही दूसरा मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। इस मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को 43 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जबकि, चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। अब इस जीत के बाद बेंगलुरु के भी राजस्थान, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की तरह 4 प्वाइंटस हो गए।

नेट रन रेट के आधार पर RCB ने राजस्थान को पहले नंबर से हटा दिया। RCB का नेट रन रेट 2.507। जबकि, राजस्थान का नेट रन रेट (2.233) और वह दूसरे स्थान पर है। वहीं, तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स (1.170) है। जबकि, 0.637 के साथ पंजाब चौथे स्थान पर है। इस सीजन में अब तक चेन्नई की हालत सबसे खराब है। वह 3 मैच खेलकर तीनों हीं मुकाबले गवां चुकी और सबसे आखिरी नंबर पर है। गुजरात और कोलकाता 3 मैच खेलकर सिर्फ एक-एक मैच जीत सकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here