मनोरंजन: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे साफ है कि यह फिल्म अभी लंबी दौड़ में रहने वाली है।
11 दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई
फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को लगभग 68.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। इसके साथ ही, भारत में इसका नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ तक पहुंच गया है। जबकि, ग्रॉस कलेक्शन 1,011.95 करोड़ हो चुका है।
वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1361.95 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें विदेशों से लगभग 350 करोड़ की कमाई शामिल है। यह अब रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।
‘धुरंधर ‘ को छोड़ा पीछे
दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर की सफलता के बाद ‘धुरंधर 2’ से पहले ही बड़ी उम्मीदें थीं। फिल्म ने न सिर्फ उन उम्मीदों पर खरा उतरा, बल्कि पहले पार्ट के सभी रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।
साउथ भाषाओं में शानदार प्रदर्शन
फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से की है, जबकि साउथ भाषाओं में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला-
- हिंदी: 63.00 करोड़।
- तेलुगूः 3.00 करोड़।
- तमिल: 1.50 करोड़।
- कन्नड़: 0.38 करोड़।
- मलयालम: 0.22 करोड़।
चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म
1300 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही धुरंधर 2 अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। अब यह फिल्म सिर्फ तीन बड़ी फिल्मों से पीछे है:
- दंगल – 2070 करोड़।
- बाहुबली 2 – 1788 करोड़।
- पुष्पा 2 – 1742 करोड़।
दमदार कहानी और निर्देशन
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। ‘धुरंधर 2 की कहानी कई चैप्टर्स में बंटी हुई है, जिसमें हमजा के किरदार के जरिए सत्ता, बदले और पहचान की कहानी दिखाई गई है।
































