मनोरंजन: रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्टारडम सिर्फ फिल्मों की सफलता से नहीं, बल्कि इंसानियत और व्यवहार से भी बनता है। जहां एक तरफ उनकी फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ उनका एक वीडियोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी ने रणवीर सिंह से मुलाकात की। साथ ही, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह मुलाकात उनके जीवन की अविस्मरणीय यादों में से एक है। उनका कहना था – सुपरस्टार होना एक बात है। लेकिन, एक अच्छा इंसान होना ही आपको असली स्टार बनाता है। उन्होंने रणवीर को सिंपल और सम्मानजनक बताते हुए उनकी गर्मजोशी की जमकर तारीफ की।
यह खास मुलाकात अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन समारोह के दौरान हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां जैसे जान्हवी कपूर, वीर पहाड़िया और गौरी खान भी शामिल थे। इस मौके पर एक भजन संध्या का आयोजन भी हुआ, जहां सभी सेलेब्स साथ नजर आए।































