रांची SSP का बड़ा फैसला, 10 दरोगा का ट्रांसफर

0
48

रांची: रांची एसएसपी राकेश रंजन ने 10 दरोगा का विभिन्न थानों में पदस्थापन किया है। वर्तमान में सभी पुलिस केंद्र में तैनात थे। एसएसपी कार्यालय से इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, दिवाकर कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव और लूसी रानी की सुखदेव नगर थाना में तैनाती की गई है। वहीं, गोल्डी भगत की धुर्वा थाना में पोस्टिंग की गई है। जबकि, उपेंद्र कुमार दास का पंडरा थाना में पदस्थापन किया गया है।

स्वरूप भंडारी को अरगोड़ा थाना में पोस्टिंग मिली है। जबकि, दीपक कुमार सिन्हा और सरोज बिरुवा को लालपुर थाना और भावेश कुमार रवानी को नगड़ी थाना में तैनात किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here