रांची: रांची पुलिस ने नामकुम इलाके से 500 किलो ग्राम डोडा बरामद किया है। इसके अलावे दो लाख से अधिक नगद जब्त किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में डोडा छुपाकर रखा हुआ है।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से यह बड़ी खेप बरामद की गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, डोडा की सप्लाई चेन और नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।































