रांची: रांची में रामनवमी को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान, आयोजकों के साथ बैठक कर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने की तैयारी है। प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग और नियमों का पालन करने की अपील की है।































