प्रीमियम पेट्रोल के दाम में देशभर में बढ़ोतरी

0
68

भारत: खाडी युद्ध का सीधा असर भारत के फ्यूल मार्केट पर पड़ा है। बता दें कि आज शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक कीमत बढ़ा दी है। यह बदलाव आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही पूरे देश में लागू हो गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल 107 रुपये से 112.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि, मुंबई में इसकी कीमत 115-120.30 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

चेन्नई की बात करें तो यहां प्रीमियम पेट्रोल 112-117.30 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जिन कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाये हैं, उनमें HPCL, BPCL और IOCL शामिल हैं।

क्या होता प्रीमियम पेट्रोल?

सामान्य पेट्रोल की तुलना में हाई क्वालिटी वाला होता है, जिसमें 91-95+ ऑक्टेन नंबर होता है। इसमें विशेष एडिटिव्स और डिटर्जेंट होते हैं, जो इंजन को साफ रखते हैं।

यह वाहनों में नॉकिंग (खटखटाहट) कम करते हैं। प्रीमियम पेट्रोल हाई क्वालिटी वाली कारों या स्पोर्ट्स बाइक में बेहतर पिकअप और माइलेज देता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here