रांची में मेंटेनेंस के कारण आज बिजली कटौती

0
13

रांची: रांची एलटी केबल बदलने के कार्य के कारण पीस रोड और शिक्षा गली हॉस्टल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं, 11 केवी पावर हाउस फीडर के मेंटेनेंस के कारण दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। तुपुदाना सब-डिवीजन क्षेत्र में एलटी लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते पटेल नगर में सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

इसके अलावा, 11 केवी पावर हाउस फीडर के मेंटेनेंस के कारण कांटाटोली, खादगढ़ा, भुईयाँ टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, नेताजी नगर, रमजान कॉलोनी, रजा कॉलोनी, गढ़ाटोली एवं आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here