लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर दिख रही है। चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस लागर संवेदनशील इलाकों में नज़र बनाए हुए है और सभी अभियुक्तों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी है। जिन लोगों के नाम पहले से पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है उन लोगों पर पुलिस विशेष धज्यन दे रही है। इसी के निमित रामगढ जिले में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 3 आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे की कार्रवाई चल रही है।
































