इसराइल संसद में नेसेट में PM का ऐतिहासिक संबोधन

0
77

देश-विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल के दौरे पर हैं। पीएम का विमान आज बुधवार को राजधानी तेल अवील के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरा. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया।

उनका स्वागत करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि हमारे अच्छे दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। भारतीय समुदाय ने भी पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया।

शाम को श्री मोदी इजरायल की संसद Knesset पहुंचे। वह संसद को संबोधित करेंगे। इजरायली संसद नेसेट में पीएम मोदी का जोरदार भव्य स्वागत हुआ। इजरायली सांसदों ने इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगाये।

संसद के स्पीकर आमिर ओहाना ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत धरती का सबसे तेज विकास करने वाला देश है और कहा कि भारत ने यहूदियों को अपना घर दिया। उन्होंने हिंदी में कहा, पीएम मोदी, Knesset में आपका स्वागत है। पीएम नरेंद्र मोदी। यरूशलम में आपका स्वागत है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मोदी दोस्त से ज्यादा उनके लिए भाई जैसे हैं। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी अब तक 18 देशों की संसद में बोल चुके हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here