‘धुरंधर 2’ के लिए लोग तैयार, 60 करोड़ की एडवांस टिकट बुकिंग

0
122

मनोरंजन: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अब, यह खत्म होने वाला है। फिल्म का प्रीमियर शो आज, 18 मार्च की शाम 5 बजे से शुरू होगा। वहीं, ओफ्फिसिअल रिलीज की तारीख 19 मार्च है।

फिल्म की लंबाई 3 घंटे 49 मिनट है और प्रीमियर शो के बाद सोशल मीडिया पर इसकी कहानी के सारे राज सामने आने की संभावना है। डायरेक्टर आदित्य धर ने रिलीज से पहले पूरी सीक्रेसी बनाए रखी है। स्टारकास्ट ने किसी भी तरह के मीडिया इंटरव्यू से बचने की सलाह मानी है, और अभिनेता राकेश बेदी इस दौरान परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ के एडवांस टिकटों ने शानदार रिकॉर्ड बनाया है। भारत में एडवांस बुकिंग 47 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग के आंकड़े 60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुके हैं। सबसे ज्यादा टिकट्स महाराष्ट्र में बिके हैं, जहां एडवांस कलेक्शन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है। आंध्र प्रदेश में भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here