फुटबॉल में भारत का जलवा से पाकिस्तान बाहर, सेमीफाइनल में एंट्री

0
6

खेल: भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने साउथ एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF-2026) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए, पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया है। माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने इस जीत के साथ ही सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान लगातार दूसरी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। ओपनिंग मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हरा दिया था।

भारत के लिए दीवार बने गोलकीपर सूरज

भारतीय गोलकीपर सूरज सिंह पाकिस्तान के सामने दीवार की तरह खड़े रहे। उन्होंने कई बार पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम कर दिया। मैच के तीसरी मिनट में गुरनाज सिंह के दिए पास को विशाल यादव ने गोल में बदल दिया। इस तरह भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में पाकिस्तान ने काई बार गोल की कोशिश की लेकिन सूरज की फूर्ती ने रोक दिया।

वहीं, दूसरे हाफ 64वें मिनट में भारत के ओमांग डोडुम ने दूसरा गोल दाग दिया। इसके बाद, भारत ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 88वें मिनट में ओमांग डोडुम एक और गोल कर दिया। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से करारी शिकस्त दी। ओमांग डोडुम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बांग्लादेश से 28 मार्च को मुकाबला

भारत का 28 मार्च को ग्रुप चरण के अपने अगले मैच में बांग्लादेश से मुकाबला होगा। शनिवार के मुकाबले के बाद फैसला होगा ग्रुप में टॉप पर कौन रहेगा। भारत को ग्रुप में टॉप पर पहुंचने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक पॉइंट (ड्रॉ) की जरूरत है। ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम का सामना सेमीफाइनल में ग्रुप-A की रनर-अप टीम से होगा। सैफ U20 चैंपियनशिप पुरुष खिलाड़ियों के लिए एक एनुअल फुटबॉल टूर्नामेंट है। चार खिताबों के साथ मौजूदा चैंपियन भारत टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here