US ट्रेड डील के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

0
24

विपक्षी दलों के सासंदों ने US ट्रेड डील को लेकर आज गुरुवार को लोकसभा में भारी हंगामा किया। इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही मिनट में दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उसके बाद, विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के पास भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव, जया बच्चन, द्रमुक नेता के टीआर बालू सहित अन्य नेता संसद प्रदर्शन में शामिल हुए।

सांसद अपने हाथों में ट्रैप डील लिखा हुआ एक बैनर लिये हुए थे। विपक्षी सांसदों को हाथों में नरेंदर सरेंडर लिखे हुए पोस्टर भी थे। विपक्षी सांसदों ने देश को बेचना बंद करो के नारे लगाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here