अब झारखंड में होगी माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत

0
179

झारखंड: झारखंड अब सिर्फ खनिजों का प्रदेश नहीं बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक नया अनुभव लाने जा रहा है। इसने अनुभव के लिए राज्य सरकार ने एक नया और अनोखा कदम उठाते हुए मीनिंग टूरिज्म की शुरुआत करने का निर्णय लिया है जिसको लेकर सोमवार 21 जुलाई को झारखंड मंत्रालय के कांफ्रेंस हॉल में झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड और सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड के बीच काफी ऐतिहासिक समझौता किया गया।

इस समारोह में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, सीसीएल के अध्यक्ष प्रबंध निदेशक नीलेंदु कुमार सिंह, पर्यटन निदेशक विजय यादव एवं जेटीडीसी के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन समेत और भी अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री के द्वारा बनाया गया नया आयाम

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहां है की मीनिंग टूरिज्म झारखंड के लिए काफी नया और रोमांचक शुरुआत है इससे झारखंड के पर्यटक को असली ताकत एवं खनिज और ऊर्जा क्षेत्र को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। यह मौका सिर्फ पर्यटन नहीं बल्कि अनुभव और ज्ञान का भी होगा।

 

कैसे होगी शुरुआत

इस निर्णय की शुरुआत उत्तर उरीमारी खदान से की जाएगी और भविष्य में राज्य की अन्य खदानों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा जिससे इस समझौते को काफी अधिक बढ़ावा मिलेगा और यह समझौता फिलहाल 5 साल का किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here