झारखंड: CID ने JSSC-CGL 2023 परीक्षा के पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी अनीश कुमार को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे अनीश को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है।
जांच एजेंसी के मुताबिक, वह पेपर लीक का मुख्य मास्टरमाइंड माना जा रहा है। इस मामले में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अनीश से रिमांड पर पूछताछ की जा सकती है, जिससे मामले के कई राज खुलने की उम्मीद है।






























