राज्यपाल से मिले लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान

    0
    153

    रांची: लोक जनशक्ति पार्टी आर के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने अपने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान, प्रवक्ता उमेश तिवारी और आईटी सेल अध्यक्ष अभिषेक राय भी मौजूद थे।

    मुलाकात के बाद बिरेन्द्र प्रधान ने कहा कि यह औपचारिक भेंट थी, जिसमें राज्य के विकास और रोजगार के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने राज्यपाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि संतोष गंगवार एक अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने आठ बार लोकसभा चुनाव जीता है और कई बार केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं। उनके अनुभव से राज्य को फायदा होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here