मुंबई हाईकोर्ट के जस्टिस को मिली झारखंड हाईकोर्ट की कमान

0
74

झारखंड: मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम एस सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आगामी 8 जनवरी को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इसके बाद जस्टिस एम एस सोनक के झारखंड हाईकोर्ट की कमान संभालने की संभावना है। न्यायिक सूत्रों के अनुसार, वे 8 जनवरी को शपथ ग्रहण कर पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

न्यायिक क्षेत्र में जस्टिस सोनक के लंबे अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here