JSLPS के कर्मियों की मांगों पर हड़ताल तेज़

0
63

झारखंड: झारखंड राज्य में आजीविका कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार 24 नवंबर को भी पूरे जोश और संकल्प के साथ बनी रही जिसमें कर्मचारी महासंघ से संबंध इस संघ द्वारा पांच सूत्री लंबित मांगों को लेकर शुरू किया गया और यह आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।

L5 से L8 तक के सभी स्तरों के आजीविका कर्मी एकजुट होकर बहिष्कार पर डटे हुए हैं और पलाश व झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत संचालित सभी दैनिक गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

संघ की मांगे पूरी नहीं हो रही

संघ ने आंदोलन के दौरान यह बात दोहराया कि जब तक सभी जायज़ और लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक वह हड़ताल किसी भी परिस्थिति में समाप्त नहीं होने देंगे और इस संघ ने झारखंड राज्य सरकार को तत्काल वार्ता शुरू करने और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का अपील किया है।

संघ ने अपील के साथ चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार निष्कर्ष निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन रांची से निकलकर पूरे राज्य में और व्यापक व उग्र रूप ले सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here