विदेश नीति पर मोदी सरकार पर JMM का हमला

0
63

रांची: रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने वैश्विक संकट को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकसभा में संबोधन के बावजूद देश को स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। ऊर्जा, पेट्रोलियम, खाद संकट और विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर ठोस योजना सामने नहीं आई है।

ईरान से भारतीय छात्रों की वापसी को उन्होंने बड़ी उपलब्धि मानने से इनकार किया और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी और रोजगार पर असर साफ दिख रहा है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। चुनाव को लेकर उन्होंने झारखंड में गठबंधन को मजबूत बताते हुए असम में सभी दलों के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here