झारखंड में STO के 7 पदों पर वैकेंसी, आवेदन शुरू

0
16

झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य कर पदाधिकारी (State Tax Officer) के कुल 7 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आयोग ने पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jpsc.gov.in पर जाकर One Time Registration (OTR) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) के साथ इंटरव्यू शामिल है।

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे, प्रत्येक 200 अंकों का होगा और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे। वहीं, मुख्य परीक्षा में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन शुरू: 23 मार्च 2026।
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अप्रैल 2026 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2026।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here