राहुल गांधी से मिले झारखंड के नेता ने उठाया विस्थापन पर सवाल

0
78

झारखंड: नई दिल्ली में झारखंड के विस्थापितों का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उठा। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर खनन परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बड़कागांव का शुद्ध गुड़ और अलसी भेंट कर किसानों के संघर्ष और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संकल्प का संदेश दिया।

नेताओं ने NTPC, अडाणी समूह, CCL और BCCL जैसी कंपनियों द्वारा भूमि अधिग्रहण, विस्थापन और मुआवजे में हो रही कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए RFCTLARR Act 2013 के पूर्ण अनुपालन की मांग की। राहुल गांधी ने कानून को ऐतिहासिक बताते हुए विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिया और आवश्यक कदम उठाने की बात कही। प्रभावित परिवारों की समस्याएं सीधे सुनने के लिए ‘जन सुनवाई’ आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। नेताओं ने कहा कि सम्मानजनक पुनर्वास तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here