झारखंड: झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को सीबीआई में संयुक्त निदेशक (ज्वाइंट डायरेक्टर) के पद पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति की गई है, जिसे कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने भी मंजूरी दे दी है।
कुलदीप द्विवेदी इससे पहले सीबीआई में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिए की गई है और वे 17 जनवरी 2029 तक इस पद पर बने रहेंगे। झारखंड कैडर के अधिकारी होने के नाते यह नियुक्ति राज्य के लिए भी गौरव की बात है।
सीबीआई में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अहम मामलों की जांच का नेतृत्व किया है।































