डुमरी: झारखंड के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जयराम महतो ने एक बड़ा कदम उठाया और उन्होंने यह ऐलान किया जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अपने क्षेत्र की विधवा महिलाओं को अपने तनख्वाह से हर महीने 1000 रुपए पेंशन के रूप में देंगे।
वेतन के द्वारा सहायता
उन्होंने बताया कि यह सहायता किसी सरकारी योजना के तहत नहीं बल्कि उनके मन से दी जाएगी जिसमें उन्होंने कहा कि “ऐसी महिलाओं की पहचान की जाएगी जो विधवा है और जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है हम उन्हें प्रतिमाह अपने वेतन से एक ₹1000 की पेंशन देंगे यह एक सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है जिसे हम निभाना चाहते हैं”।
ऐतिहासिक कदम
अगर देखा जाए तो यह कदम न केवल सामाजिक दृष्टिकोण से प्रेरणादायक है बल्कि यह राजनीति में एक नई सोच का लाना है। जयराम महतो का मानना है कि अगर एक विधायक अपने वेतन से जरूरतमंदों की मदद करता है तो यह एक काफी ऐतिहासिक पल होगा और इससे न केवल महिलाओं को सहारा मिलेगा बल्कि उन्हें समाज में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर भी सकारात्मक संदेश मिलेगा।
जयराम द्वारा किए गए यह पहल न सिर्फ एक क्षेत्र के लिए उदाहरण है बल्कि पूरे राज्य के लिए एक उदाहरण बन सकती है।





























