देश-विदेश: ईरान का दावा है कि उसकी सेना ने आज एक और अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार, गिराया गया विमान अमेरिका का अत्याधुनिक F-15 ईगल लड़ाकू जेट था। इस विमान को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) ने एयर डिफेंस सिस्टम से टारगेट करने में सफलता पायी।
ईरान का यह भी दावा है कि IRGC ने पायलट को बचाने आये अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों को भी मार गिराया। कुछ लीक हुई तस्वीरों के आधार पर जानकारी दी गयी है कि अमेरिकी सेना ने एक C-130 विमान और चार ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर ईरान के अंदर भेजे थे।
तस्नीम न्यूज एजेंसी के एक रिपोर्टर के अनुसार IRGC द्वारा F-15 जेट गिराने के बाद पायलट ने इजेक्ट किया और ईरान की जमीन पर उतरा।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार जेट गिरने के दौरान भारी विस्फोट हुआ। इसमें पायलट के बचने की संभावना बहुत कम है।
ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी और IRIB ने भी माना है कि जेट के टकराने पर भीषण धमाका हुआ। इसमें पायलट के बचने की उम्मीद कम है। एक खबर और है कि ईरान ने इजरायल के हाई-टेक डिफेंस हब पर फिर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है।
हमला पेताह टिकवा शहर में स्थित इजरायली कंपनी एयरोसोल (AeroSol) की ड्रोन फैक्ट्री पर हुआ। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रोन फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, एयरोसोल इजरायल की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी है। यह रक्षा बलों और सरका के लिए UAV (ड्रोन) प्लेटफॉर्म, कंपोनेंट्स की तकनीक विकसित करती है।
सूत्रों के अनुसार, यह कंपनी मुख्य रूप से कम्पोजिट मटेरियल, मिनी UAV सिस्टम और हाई-एंड एयरोनॉटिकल पार्ट्स बनाती है। AeroSol IDF सहित अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों को ड्रोन सप्लाई करती हैं।


























