धनबाद के IIT-ISM में 6 अप्रैल से Inventive-2026 शुरू, जुटेंगे देशभर के टॉप इनोवेटर्स

0
9

धनबाद: देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में सबसे बड़े नवाचार सम्मेलनों में शुमार इन्वेंटिव-2026 का आयोजन 6 अप्रैल से शुरू होगा। उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे। दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन प्रयोगशालाओं में विकसित हो रही रिसर्च को सफल स्टार्टअप्स में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। देश भर के 23 आईआईटी संस्थानों में से अब तक 15 ने कार्यक्रम में भागीदारी की पुष्टि की है।

इस आयोजन को सफल बनाने में आईआईटी-आईएसएम के साथ आईआईटी बीएचयू, आईआईटी पटना, आईआईटी खड़गपुर व आईआईटी भुवनेश्वर जैसे प्रमुख संस्थान सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान देशभर के आईआईटी द्वारा विकसित करीब 200 अत्याधुनिक इनोवेशंस की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही, 50 से अधिक स्टार्टअप्स व 20 से ज्यादा वेंचर कैपिटलिस्ट्स की भागीदारी से एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here