T20 WC 2026 में भारत की पाकिस्तान से बड़ी जीत

0
118

खेल: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। यह मुकाबला कोलंबो (श्रीलंका) के आर प्रेमदासा स्टेडियम खेला गया।

इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। सूर्यकुमार ने ईशान किशन की तारीफ करते हुए उसे जिया हो बिहार के लाला भी कहा है।

मैच के बाद भी, सूर्यकुमार यादव ने ईशान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ईशान ने लीक से हटकर सोचा। 0-1 की स्थिति में किसी को जिम्मेदारी लेनी थी और उन्होंने इसे बखूबी निभाया।

बता दें कि, पटना (बिहार) में जन्मे ईशान किशन ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में 77 रन बनाए। जब बाकी बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में संघर्ष कर रहे थे। तब, ईशान ने शानदार चौके-छक्के लगाकर टीम को स्कोर बनाने में मदद की।

ईशान किशन की शानदार पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। मैच का रुख बदलने वाले उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया भी चुना गया।

बता दें कि, ईशान किशन ने लगातार दूसरी बार पचासा जड़े हैं। इससे पहले भी उन्होंने नामीबिया के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अर्धशतक लगाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ग्रुप-ए में भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर टॉप पर काबिज है। वहीं, पाकिस्तान दो जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है। अमेरिका की बात करें तो वो दो जीत और दो हार के साथ दूसरे स्थान पर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here