IAS विनय चौबे की जमानत पर 26 मार्च को सुनवाई

0
6

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बुधवार को एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान, विशेष लोक अभियोजक की ओर समय की मांग की गई। जिसे, अदालत ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 26 मार्च निर्धारित की है। अदालत ने कहा कि अगली तारीख को अप-टू-डेट केस डायरी के साथ जवाब दाखिल करें।

विनय कुमार चौबे ने जमानत की गुहार लगाते हुए 9 मार्च को याचिका दाखिल की है। बता दें कि, एसीबी ने विनय चौबे को 30 जनवरी को मामले में रिमांड पर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here