राँची: राँची के लालगुटवा के पास रिंग रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद हमारे पेज फॉलोवर्स निशांत कुमार और आर्यन कुमार ने बताया कि गाड़ी की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पुल के ऊपर से नीचे सड़क पर गिरने से बाल-बाल बची। घटना देर रात होने की संभावना जताई जा रही है। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।































