झारखंड में तीन मई तक हीट वेव का कहर, येलो अलर्ट जारी

0
274

झारखंड में तीन मई तक हीट वेव का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने एक मई को सीवियर हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. पांच मई से मौसम का मिजाज बदलेगा. छह मई को भी राज्य में बारिश के आसार हैं. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. आज मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है और वज्रपात की भी आशंका है.

आज एक मई को सीवियर हीट वेव का कहर

तीन मई तक हीट वेव का कहर राज्य में जारी रहेगा. एक मई को सीवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं सीवियर हीव वेव (भीषण उष्ण लहर) की स्थिति देखी जा सकती है. अन्य जिले गढ़वा, चतरा, पलामू, रांची, रामगढ़ व खूंटी में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है.

हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दो व तीन मई को झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here