रांची: झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की हालत अचानक बेहद चिंताजनक बन गई है। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें सिमडेगा से रांची के क्यूरेस्ट अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उनका हालत काफी गंभीर बताया है।
जानकारी के अनुसार यह पता लगा है कि उन्हें सिर में गहरी चोट लगने पर पहले सिमडेगा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से फिर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया।
इलाज जारी
रांची के क्यूरेस्ट अस्पताल के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाई हुई है एवं उन्हें ICU में रखा गया है। हालत को देखते हुए अगले 24 घंटे काफी गंभीर मानी जा रही है।
बेहद चिंता का माहौल
विमल लकड़ा झारखंड के हॉकी जगत के काफी प्रसिद्ध व्यक्ति है और उन्होंने राज्य व देश के लिए काफी अहम भूमिका निभाई है। उनकी इस स्थिति को लेकर राज्य के खेल जगत में काफी चिंता का माहौल है एवं उनके परिजन व खेल प्रेमी लोग उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।
हालत को देखते हुए पुराने साथी खिलाड़ी व कोच भी अस्पताल में हाल जानने पहुंचे।
































