झारखंड: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की कुल्लू मनाली में मौत हो गई। 21 वर्षीय वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे। घटना की सूचना पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को दे दी गई।
कुल्लू मनाली में थे
बताया गया कि वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने गए थे। स्कीइंग के बाद, होटल लौटने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। दोस्त तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
































