बिग बॉस में मां को देख रो पड़ी फरहाना खान

0
17

बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है। अब तक घर में कुनिका के बेटे, अशनूर कौर के पापा और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा की एंट्री हो चुकी है। इसी बीच अब घर में पहुंचीं फरहाना भट्ट की मां, जिनका एक्ट्रेस बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

कश्मीर से आईं अपनी मां को देखते ही फरहाना भावुक हो जाती हैं। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी कंटेस्टेंट्स को फ्रीज किया जाता है और तभी फरहाना की मां की एंट्री होती है। जैसे ही फरहाना को रिलीज किया जाता है, वह दौड़कर मां के पैरों में गिरकर रोने लगती हैं।

गौरव खन्ना की फैन है फरहाना की मां

मुलाकात के बाद फरहाना की मां गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा से मिलती हैं। वह गौरव से कहती हैं,मैं आपकी फैन से भी फैन हूं। इस पर गौरव हाथ जोड़कर उन्हें धन्यवाद करते हैं। इसी दौरान, गौरव उनसे मज़ाक में कहते हैं कि यह बात बेटी की तरफ मुड़कर कहें। इस पर फरहाना की मां हंसते हुए कहती हैं,इसको थोड़ी न पता टीवी क्या है। यह सुनकर सब जोर से हंस पड़ते हैं।

अमल मलिक को उनकी मां का मज़ाकिया रोस्ट

थोड़ी देर बाद अमल मलिक भी आते हैं और हाथ जोड़कर फरहाना की मां से कहते हैं,माफ करना… पर इसकी ज़ुबान इतनी लंबी क्यों है। मां तुरंत जवाब देती हैं,आपसे थोड़ी छोटी है। उनका यह जवाब सुनकर फरहाना और शहबाज हैरान रह जाते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here