धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर ईशा देओल ने दिया अपडेट

    0
    110

    बॉलीवुड की अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पिता स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं। ईशा ने अपने संदेश में लिखा है कि मीडिया गलत खबरें फैला रहा है, और परिवार को शांति और गोपनीयता की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिवार को प्राइवेसी दें और उनके पिता की जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करें।

    उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “ऐसा लगता है कि मीडिया बहुत ज़्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रही है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता दें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।”

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here