हाथियों का कहर – स्कूल का बाउंड्री गिराया और फसल को रौंदा, ग्रामीणों में मची दहशत

0
233

रांची: चान्हो क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात अब किसी के हाथ ना रहा, सोमवार 28 जुलाई की सुबह एक बार फिर से हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों को काफी चोट पहुंचा दिया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्री को तोड़ने के बाद हाथियों ने आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल को रौंद दिया जिससे इस घटना से ग्रामीणों में भाई और असुरक्षा का पूरा माहौल बन चुका है।

 

स्कूल की सुरक्षा गहरी संकट

हाथियों ने सबसे पहले कस्तूरबा गांधी स्कूल की चार दिवारी को ध्वस्त कर दिया। यह घटना जब स्कूल में छात्राएं मौजूद नहीं थे तब घटी और इससे ग्रामीणों का कहना यह है कि अगर यह घटना दिन के समय घटती तो काफी बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

 

खेतों को रौंदा

स्कूल में तहलका मचाने के बाद हाथियों ने आसपास के खेतों की और जाकर पूरे खेत को रौंद दिया जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गई और अधिक आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

वन विभाग का प्रयास नाकाम

वन विभाग की टीम हाथियों को खरीदने के लिए उसे मौके पर पहुंची लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ पाया और यह हाथियों का झुंड अभी भी उसे क्षेत्र में डाटा हुआ है जिससे ग्रामीणों ने वन विभाग में तेजी से प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की और हाथियों को जंगल की ओर पहुंचने का मांग करते हुए उन्होंने मुआवजे का भी मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here