रांची में मेंटेनेंस के कारण कई क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

0
11

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज शुक्रवार को कई इलाकों में मरम्मत और तकनीकी कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, कटहल मोड़ और डीएवी हेहल क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगा।

वहीं, तुपुदाना विद्युत अवर प्रमंडल क्षेत्र में खुले तार को कवर तार में बदलने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते विकास नगर रोड और एकता नगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा, डोरंडा अवर प्रमंडल क्षेत्र में एलटी लाइन पर काम के कारण रिसालदार नगर और आसपास के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here