ब्लैक फ्राईडे पर शेयर बाजार में बीएसई एमकैप 6.83 लाख करोड़ घटा

    0
    58

    भारत: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। अमेरिकी मार्केट के असर से शेयर बाजार में कोहराम मचा रहा। निवेशकों के पोर्टफोलियो लाल निशान पर बंद हुए।

    आईटी सेक्टर्स सहित रियल एस्टेट सेक्टर में भारी बिकवाली हुई। खबरों के अनुसार आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 1048 अंक (1.25 फीसदी) लुढ़क कर 82,626 पर बंद हुआ। निफ्टी 50.336 अंक (1.30 फीसदी) गिरकर 25,471 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में 553 अंकों की गिरावट रही।

    बीएसई मार्केट कैप में आज भारी गिरावट आ गयी। गुरुवार को बीएसई एमकैप 472.48 लाख करोड़ रुपये थे, जो शुक्रवार को 6.83 लाख करोड़ रुपये घट कर 465.31 लाख करोड़ पर आ गया। यानी, निवेशकों के लगभग सात लाख करोड़ स्वाहा हो गये। बात अमेरिकी मार्केट की करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 दिनों में वहां लगभग 90 लाख करोड़ रुपये साफ हो गये हैं।

    BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो बजाज फाइनेंस और एसबीआई को छोड़कर बाकी 28 शेयरों में गिरावट रही. सर्वाधिक गिरावट हिंदुस्तांन यूनिलीवर, टाइटन, टाटा स्टीएल, एटर्नलटीसीएस के शेयरों में देखी गयी।

    ये शेयर लगभग 5 फीसदी नीचे गिरे. मेटल, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रियल एस्ट्रेट, एनर्जी, बैंकिंग और फाइनेंस सर्विसेज में भी गिरावट रही।

    विलियम ओ नील इंडिया के इक्विटी रिसर्च प्रमुख मयूरेश जोशी के अनुसार आईटी सेक्टर में बड़ा बदलाव आ रहा है और कहा कि बेहतर एआई एजेंटिक एजेंट और मजबूत एप्लिकेशन लेयर बनाने की होड़ आईटी सेक्टर सहित इससे जुड़े उपभोक्ता उद्योगों में व्यवधान पैदा कर सकती है। हमें कुछ समय के लिए रुककर देखना चाहिए।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here