भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने किया नामांकन पत्र दाखिल, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को किया संबोधित

1
619

दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने शुक्रवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सीता सोरेन ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रस्तावक के रूप में सीता सोरेन के निजी सहायक राकेश चौधरी मौजूद थे। वहीं सीता सोरेन के नामांकन के दौरान झारखण्ड के पूर्व सीएम एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्य की पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी एवं रणधीर सिंह मौजूद थे।

नामांकन के बाद यज्ञ मैदान में जनसभा होगी जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। सीता सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी पुत्र वधू एवं झारखण्ड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी है। सीता सोरेन ने हाल ही में JMM से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुई थी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here