रिम्स बाउंड्री वॉल निर्माण पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

0
11

रांची: रांची स्थित रिम्स को सुरक्षित व अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने रिम्स परिसर को अतिक्रमण मुक्त व सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं।

इसी बीच, निर्माण कार्य के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पहुंचकर बाउंड्री वॉल निर्माण को जबरन रोकवा दिया। निर्माण सामग्री को नुकसान भी पहुंचाया। रिम्स प्रबंधन के अनुसार, यह कृत्य न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है। घटना की जानकारी तुरंत बरियातू थाना को दी गई. पुलिस जांच में जुट गई है। इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट को भी अवगत कराया जाएगा।

प्रबंधन ने बताया कि रिम्स की भूमि पर अतिक्रमण मामले में एसीबी की जांच जारी है। गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियां या निर्माण कार्य में बाधा डालने की घटनाएं दोहराई जाती हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिम्स ने आम लोगों से अपील की है कि संस्थान के विकास व सुरक्षा कार्य में सहयोग करें। साथ ही, कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here