विष्णुगढ़ कांड में हजारीबाग पुलिस पर सवाल, अंबा प्रसाद ने उठाई CBI जांच की मांग

0
11

झारखंड: झारखंड में चर्चित विष्णुगढ़ मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप कर CBI जांच कराने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व पुनर्वास देने और राज्य महिला आयोग को सक्रिय करने की मांग की।

अंबा प्रसाद ने अपने पत्र में कहा कि विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 42/2026 में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ रहा है। उन्होंने हजारीबाग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों तक पहुंचने में विफलता प्रशासन की गंभीर नाकामी को दर्शाती है।

उन्होंने इस घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, हजारीबाग एसपी के तबादले, विभागीय कार्रवाई तथा संबंधित अधिकारियों के निलंबन की मांग की। राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here