अजीत पवार की भावुक विदाई से बारामती में शोक का माहौल, जांच में जुटी DGCA

0
62

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी नेता अजित पवार की अंतिम यात्रा बारामती के काटेवाड़ी से शुरू हो गई है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचेगी। यहीं, उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले बारामती में भी उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार तथा उनके पुत्र पार्थ पवार और जय पवार मौजूद हैं

‘अजीत दादा अमर रहें’ के नारे

‘दादा’ को अंतिम विदाई देने के लिए महाराष्ट्र के कई दिग्गज नेता बारामती पहुंच रहे हैं। एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने अजित पवार के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा बारामती के हजारों लोग भी अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई देने उमड़े। इस दौरान, माहौल बेहद भावुक रहा और लोगों की आंखें नम दिखीं। अजीत पवार के समर्थक ‘अजीत दादा अमर रहें’ के नारे लगा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंच सकते हैं।

इधर, पुणे ग्रामीण पुलिस ने विमान दुर्घटना से जुड़े मामले में बारामती तालुका थाना में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और फोरेंसिक विभाग की टीमें क्रैश साइट पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA) ने कहा है कि क्रैश साइट से कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिए गए हैं।

PSO का भी अंतिम संस्कार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार कल रात सतारा में उनके पैतृक गांव में उनके परिवार ने किया। छोटे बेटे ने विदीप दिलीप जाधव को मुखाग्नि दी। जाधव भी उसी दुर्भाग्यपूर्ण चार्टर प्लेन में सवार थे जो कल बारामती में क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here