रांची में डिबडीह फाटक के पास हवाई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

0
67

रांची: रांची के डिबडीह रेलवे फाटक के पास हवाई फायरिंग होने की सूचना है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक राउंड गोली चली है, जिसके बाद, इलाके में हड़कंप मच गया है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक तौर पर फायरिंग के कारणों का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

इस संबंध में सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि देर रात जानकारी मिली थी कि बाइक सवार युवक ने हवाई फायरिंग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस की टीम जांच करने के लिए पहुंची। लेकिन, घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ। आशंका जताई जा रही है कि एयर गन से युवक ने हवाई फायरिंग की होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here