ACB ने करवाई कर 7 लोगों को किया गिरफ्तार

0
40

झारखंड: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महेश सीडगे, जगन देसाई, कमल देसाई, शीतल देसाई और बिपिन परमार समेत अन्य शामिल हैं। ये सभी विजन और मार्शल कंपनी के अधिकारी बताए जा रहे हैं।

ACB ने यह गिरफ्तारी मुंबई और गुजरात से की है। गौरतलब है कि मार्शल और विजन वही कंपनियां हैं, जिनकी बैंक गारंटी फर्जी पाई गई थी, जिससे यह मामला सुर्खियों में आया था।

इससे पहले ACB ने इस केस में वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे, झारखंड के IAS अमित प्रकाश, छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया और प्रिज्म होलोग्राफी के डायरेक्टर विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था। हालांकि चार्जशीट में देरी के कारण उन्हें जमानत मिल गई थी। एसीबी ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर राँची लाने की पुष्टि की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here