रांची एयर एंबुलेंस हादसा में AAIB जांच तेज

0
40

रांची: रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस मामले में जांच तेज हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विमान लगभग 40 वर्ष पुराना था, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा ब्लैक बॉक्स के विश्लेषण के बाद ही हो सकेगा। ब्लैक बॉक्स मिलने की सूचना मिल रही है। लेकिन, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इस हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है, जिसे एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपनी होती है।

डीजीसीए की टीम भी रांची पहुंची और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दस्तावेज जुटाए। दिल्ली से पहुंची एएआईबी की पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल पर मलबे की बारीकी से जांच की और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। जांच में तकनीकी खराबी, मौसम और मानवीय त्रुटि जैसे सभी संभावित पहलुओं को शामिल किया गया है। इस दुर्घटना में सवार सभी 7 लोगों की दुखद मौत हुई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here