रांची: रांची में बाइक चोरी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जगन्नाथपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर कुल 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
नशे और अड्डेबाजी के दौरान धर-दबोचे गए
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सागतालाब के पास कुछ व्यक्ति एकत्रित होकर सिगरेट आदि का नशापान कर रहे हैं और अड्डेबाजी कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने छापेमारी की और तीन व्यक्तियों को मौके से दबोच लिया। इनके पास से दो कुल आठ चोरी की बरामद की गई। पकड़े गए चोरों में राज उर्फ विजय सिंह, संतोष उर्फ करण ठाकुर और विनित उर्फ प्रिंस पासवान शामिल है।





























